20180114

पहली बार थियेटर ओलम्पिक भारत में

पहली बार थियेटर ओलम्पिक भारत में
मूमल नेटवर्क, दिल्ली। देश में पहली बार 17  फरवरी से 8 अप्रैल तक आठवां थिएटर ओलिंपिक होने जा रहा है। लगभग दो महीने तक चलने वाला नाटकों का यह महोत्सव देश के 16 महानगरों में आयोजित होगा।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने इस आयोजन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली को सौंपी है। थिएटर ओलिंपिक के तहत नई दिल्ली और मुंबई समेत देश के 16 महानगरों में नाटक, सेमिनार, गोष्ठी, प्रदर्शनी, संवाद होंगे। महोत्सव में विश्व प्रसिद्ध 500 नाटक और 700 एंबीयेंस का प्रदर्शन होगा। शिक्षाविदों, लेखकों, अभिनेताओं और नाट्य निर्देशकों के साथ कार्यशालाएं होंगी।
उल्लेखनीय है कि 199& में यूनान के डेल्फी शहर र्में थियेटर ओलिंपिक की शुरुआत हुई थी। 1995 से औपचारिक रूप से यह आयोजन होने लगा।
अब तक के थियेटर ओलम्पिक
1999 शिजुओका जापान, 2001 रूस, 2006 इस्तांबुल तुर्की, 2010 सियोल द.कोरिया, 2014 बीजिंग चीन, 2016 ब्रोकला पोलैंड।