20090429

राजस्थान में सितम्बर तक मौजा ही मौजा




आर.टी.डी.सी.
का स्पेशल मानसून पैकेज


मूमल नेटवर्क, जयपुर। तेज गर्मी में ठंड़े पड़े पर्यटन व्यवसाय को इस बार सर्दी के सीजन से पहले ही गति देने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आर.टी.डी.सी।) ने इस बार स्पेशल मानसून पैकेज तैयार किए हैं। आर.टी.डी.सी. का मानना है कि राजस्थान पर्यटन के लिए विदेशी पर्यटक भले ही सर्दियों का समय चुनते हों, लेकिन स्थानीय भारतीय पर्यटक मानसून के मौसम का भी जम कर लुत्फ उठाना जानता है। ऐसे में यह पैकेज उन्हीं के टेस्ट को प्रमुखता देते हुए तैयार किया गया है।

इसके लिए जुलाई 09 से सितम्बर 09 तक प्रदेश कि विभिन्न लोकप्रिय डेस्टीनेशन्स में रहने के किराए की आकर्षक रेंज पेश की है। इसके तहत माउण्ट आबू में 550 रु. से 1250 रु., सरिस्का में 600 रु. से 1750 रु. (शुक्रवार से रविवार तक के तीन दिन छोड़कर), झूमर बावडी सवाईमाधोपुर में 1150 रु. से 2000 रु., तथा विनायक सवाईमाधोपुर में 650 रु. से 1100 रु. तक की रेंज होगी। इस किराए में कमरे के किराए के साथ 125 रु. प्रति व्यक्ति के नाश्ते का मूल्य भी शामिल है। हां, यह भी नोट करें कि इस मूल्य में टेक्स शामिल नहीं है, वह अलग से लगेगा।


उल्लेखनीय है कि यह सभी डेस्टीनेशन्स राजस्थान की काफी मंहगे बजट वाली डेस्टीनेशन्स मानी जाती हैं, लेकिन विदेशी पर्यटकों के आने से पहले स्थानीय भारतीय पर्यटकों को यह मौका 'घर के लोगों' को पूरा लाभ दिए जाने की मंशा से दिया जा रहा है।इस मानसून टूर की बुकिंग के लिए फोन नम्बर 0141-5114766 पर या 011-23381884 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही आर.टी.डी.सी. की ई-मेल croho@rtdc.in पर भी सूचना दी जा सकती है। अधिक विवरण के लिए आर.टी.डी.सी. की वेब साईट http://www.rtdc.in/ का जायजा लिया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: