स्विट्जरलैंड भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान रहा है। कई लोग इस हकीकत में इस पसंद का ढाल लेते हैं तो कई लोग बॉलीवुड की फिल्मों में स्विट्जरलैंड को देख-देखकर आंहें भरते रहते हैं। लेकिन वो खूबसूरती ऐसी है जिसकी तरफ से नजरें फेरी नहीं जा सकती। इसी स्विट्जरलैंड को सस्ते में भी घूमा जा सकता है। स्विस टूर्स महज पचास हजार रुपये प्रति व्यक्ति में स्विट्जरलैंड की पांच दिन की सैर करा रहे हैं। इसमें दिल्ली से ज्यूरिख तक का वापसी किराया भी शामिल है। ठहरना, खाना, घूमना भी इसी किराये में शामिल है। नहीं शामिल है तो केवल वीजा फीस। स्विट्जरलैंड जाने वालों के लिए एक और भी सुविधा है, वहां ठहरने के लिए कई अपार्टमेंट भी किराये पर लिए जा सकते हैं। ये अपार्टमेंट दो हजार रुपये प्रति रात्रि से भी कम दरों पर उपलब्ध हैं। ऐसे ढाई हजार से ज्यादा अपार्टमेंट ऑनलाइन पसंद और बुक कराए जा सकते हैं। स्विट्जरलैंड में सैलानियों के लिए कई और भी सहूलियतें हैं, जैसे कि स्विस पास। स्विस ट्रैवल सिस्टम द्वारा दिए जाने वाले इन पास का मूल्य दिन के हिसाब से होता है लेकिन जितने दिन के लिए पास खरीदे जाएं, उतने दिन तक आप ट्रेन, बस, नाव, यानि हर तरह के सार्वजनिक परिवहन तंत्र में मनचाही बार आ-जा सकते हैं। साथ में अगर कोई एक भी वयस्क अभिभावक हो तो इस पास में 16 साल से कम उम्र के बच्चे मुफ्त सारे सफर कर सकते हैं। यह पास कई अन्य रियायतें भी उपलब्ध कराता है।
भारतीय सैलानी स्विट्जरलैंड आने वाले विदेशी सैलानियों में टॉप टेन में शामिल हैं। अब तो स्विट्जरलैंड 25 देशों के बीच शेनजेन करार का हिस्सा है, इसलिए वहां के लिए अलग से वीजा लेने के लिए जरूरत नहीं है। भारतीय सैलानियों द्वारा स्विट्जरलैंड में बिताई जाने वाली रातों में 2006 के मुकाबले 2007 में 16 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है। भारतीयों के इस प्रेम को स्विट्जरलैंड के लोग भी महसूस कर रहे हैं। वहां के तमाम लोकप्रिय पर्यटन स्थल अब भारतीय रेस्तरां खोल रहे हैं, भारतीय शेफ रख रहे हैं और भारतीयों के लिए खास पैकेज पेश कर रहे हैं। स्विट्जरलैंड अब पर्यावरण के लिहाज से संतुलित पर्यटन की धारणा को बढावा दे रहा है और अपने यहां उस पर अमल भी कर रहा है। हाल ही में वहां दस नए नेचर पार्क खोले गए हैं। स्विट्जरलैंड की कल्पना हम करें तो बर्फ से लदी चोटियां, स्कीइंग, पहाडों पर चलने वाली ट्रेनें, हरी-भरी वादियां, कैसल जेहन में आते हैं।
1 टिप्पणी:
स्वीटजरलैंड घूमने की अच्छी जानकारी दी....
एक टिप्पणी भेजें